शुक्रवार, 6 जून 2014

चुनाव पर कुछ लिखने का मन किया......

चुनाव पर कुछ लिखने का मन किया......

Cricket और Bollywood की दीवानगी के आलावा शायद Election ही वो तीसरी चीज होगी जिसके लिए दुनिया हम लोगो को जानती है...

IPL से भी लम्बे चलने वाले चुनावो में भाजपा जीती और Man of the Match मोदी को मिला,यहाँ किसी की तारीफ़ में कसीदे पढ़ना मेरा मकसद नहीं बस तथ्यों को सामने रखना महत्वपूर्ण है...

मोदी ने इन चुनावो की तैयारी वैसे ही की जैसे कोई Engineering Student अपनी PLमें करता है,Social Study समझे जाने वाला चुनाव इस बार सोशल मीडिया का Top Trending Topic बन गया|

Congress का जनाधार और राहुल बाबा का IQ दोनों ऐसे गिरे की इनको अब बस निर्मल बाबा ही बचा सकते है,क्या पता कृपा कहा अटकी है.... 

केजरीवाल साहब को इस बात का दुःख जरूर होगा की अन्ना के आन्दोलन से जो कांग्रेस विरोधी उफान उठा था उसकी मलाई मोदी खा गए, साथ ही योगेन्द्र यादव जैसे राजनीती के पंडित को मोदी ने यह भी समझा दिया की राजनीती किताबो से नहीं जमीन से की जाती है|

बाकि बचे लालू,नितीश,माया और मुलायम जैसे क्षेत्रीय क्षत्रपो की नाक के नीचे कब वोटो का एकीकरण हो गया लगता है वो आज तक नहीं समझ पाए...

इन सभी पार्टियों के आलावा इस बार Print/Electronic media क्यों पूरी तरह side line हो गया इसके लिये मीडिया को भी जरूर एक Retrospective Meeting कर लेनी चाहिए|

खैर चुनाव ख़त्म हो गए,कल परसों मोदीजी शपथ भी ले लेंगे और पूरा मीडिया इसका गुणगान किसी हिंदी फिल्म की Happy Ending जैसे करेगा लेकिन भाजपा और मोदी सरकार ने जो वादे किये है उसको देखकर तो यही लगता है की “पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त”.... 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें